चोरी का विरोध करने पर चौकीदारों पर चलाई गोली
रुडकी, जून 9 -- बुग्गावाला, संवाददाता। बुग्गावाला के अमानतगढ़ गांव में सोमवार देर रात चार के करीब बदमाश चोरी करने की नियत से बायो डीजल प्लॉट में घुस गए। इसकी जैसे ही चौकीदारों को भनक लगी उन्होंने शोर शराबा शुरु कर दिया। चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक चौकीदार पर फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल चौकीदार को देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। यह भी पढ़ें- चोरी का विरोध करने पर चौकीदारों पर चलाई गोली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.