बोकारो, जुलाई 22 -- बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह बाजार में चोरी का विरोध करने पर गृहस्वामिनी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। बालीडीह इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि रविवार देर रात कुर्मीडीह बाजार स्थित एक घर में आरोपी लेलहा नायक बाउंड्री फांदकर चोरी की नीयत से घुसा था। चोरी के दौरान हुई आहट से गृहस्वामिनी रेशमा जोजो की नींद खुल गई। उन्होंने चोर का विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चोरी का विरोध करने पर गृहस्वामिनी पर हमला, आरोपी का मोबाइल मौके पर छूटा हालांकि जल्दबाजी में भागने के दौरान आरोपी का मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही गिर ...