मोतिहारी, जनवरी 7 -- सिकरहना, निसं। ढाका हाई स्कूल के समीप एक किराना दुकान से चोरी कर निकलते एक चोर को दुकानदार ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया चोर चैनपुर ढाका ब्रह्मस्थान निवासी रितेश यादव है, जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया। मामले में शिकारगंज थानांतर्गत बिनोद कुमार सिंह ने थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा है कि सोमवार को दोपहर में ढाका हाई स्कूल के समीप स्थित अपने दुकान का शटर गिरा नाश्ता करने गए थे। जब वे लौटे तो देखा कि उनके दुकान से सामान चोरी कर आरोपी निकल रहा है। उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया और 112 को सूचना देकर उन्हें सौंप दिया गया। पूर्व में भी उनके दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.