किशनगंज, मई 25 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता किशनगंज पुलिस ने चोरी के एक मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए चोरी गया सैमसंग कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुर्लीकोट थाना कांड संख्या 37/26 के तहत रविवार को घर से मोबाइल चोरी होने का मामला दर्ज कराया गया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर मामले के उद्भेदन के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग एवं गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- चोरी का मोबाइल बरामद, तीन आरोपित गिरफ्तार जांच के दौरान मिले अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने चोरी गया मोबाइल ठाकुरगंज से बरामद कर लिया। साथ ही...