कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- सैनी थाना क्षेत्र के गरई गांव की रानू पटेल पत्नी राजू पटेल ने बताया कि गुरुवार रात उसके मकान में सेंध काटकर चोरों ने वारदात की। चोर 20 हजार रुपये और चांदी के जेवर आदि कीमती सामान उठा ले गए। सुबह बक्सा समेत अन्य सामान मकान के पीछे पड़ा मिला था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय का कहना है कि चोरों की तलाश शुरू करा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.