गौरीगंज, जून 19 -- अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पूरे इन्छा मजरे बड़गांव निवासी रामनरेश सिंह ने सीओ मनोज मिश्र को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके घर के लोग 12 जून की रात परिवार सहित गर्मी के कारण घर के बाहर सहन में सो रहे थे। इसी दौरान चोर छत काटकर नीचे कमरे में घुस गए। चोरों ने कमरे का दरवाजा खोलकर बक्शों में रखे सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जागने पर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और छत कटी हुई थी। उन्होंने चोरी गए सामान की कीमत लगभग 3 लाख रुपए बताई है। आरोप है कि थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। यह भी पढ़ें- लाखों की चोरी के मामले में एक सप्ताह बाद भी नहीं हुआ केस दर्ज सीओ ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...