चोरी का माल बांटते पकड़े गए सात शातिर चोर
उन्नाव, जून 26 -- उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए सात शातिर चोरों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी चोरी के माल का बंटवारा कर रहे थे। इनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, मोबाइल और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए गए हैं। बतातें चलें कि 23 जून को शहर के कल्याणी देवी मोहल्ला निवासी अर्पित कुमार ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ली। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। 25 जून को सिविल लाइन निवासी रश्मि कपूर ने भी घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। शुक्रवार 26 जून को सदर कोतवाली पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.