कानपुर, जनवरी 23 -- चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ पुलिस ने रिटायर बैंक कर्मी के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले और माल को नाली में गड्ढा बनाकर छिपाने में आरोपित की मां को भी जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जाजमऊ में बीती 12 जनवरी की रात रिटायर बैंक कर्मी सुधीर अग्रवाल के बंद मकान में चोरों ने करीब 40 लाख लाख की ज्वैलरी पार की थी। पुलिस ने पहले ही फिरोज उर्फ अजमेरी, अंकित और माल खरीदने वाले ज्वैलर्स अनुराग त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में आरोपित अंकित ने बताया था कि उसकी मां ने घर के सामने नाली में गड्ढा बनाकर चोरी के 60 प्रतिशत माल को छुपा दिया था। कार्यवाहक थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपित अंकित की मां राजकुमारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिं...