बदायूं, अप्रैल 29 -- चोरी का बकरा लेकर युवक नगर की साप्ताहिक बाजार में उसको बेचने के लिए पहुंच गया। पीछे से बकरा स्वामी आया और उसने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बरेली के कस्बा अलीगंज में मंगलवार को सरताज पुत्र इब्बल के घर के सामने बंधा बकरा चोरी हो गया। सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई जिसमें बाइक सवार दो लोग बकरे को ले जाते हुए दिखे थे। पीड़ित ने उनके पीछे अपनी बाइक लगा दी और कुंवरगांव की साप्ताहिक बाजार तक उनका पीछा किया। चोरों ने बाजार में बकरा बेचना चाहा, इससे पहले बकरा स्वामी बाजार आ गया और उसने अपना बकरा पहचान कर चोरों को पकड़ लिया। जिसमें एक चोर मौके से भाग गया। एक चोर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा लिखकर आरोपी अब्बास अली निवासी ग्राम सिकरोड़ी थाना बिनावर को पकड़कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.