हरदोई, अप्रैल 13 -- हरदोई। शहर पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किया गया पंपिंग सेट बरामद हुआ है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि 12 अप्रैल 2026 को ग्राम पिरोजापुर मजरा बेहटी निवासी सुनील कुमार ने बताया था कि उसके खेत से पंपिंग सेट चोरी हो गया है। विवेचना के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी रौनक और शैलेन्द्र निवासीगण ग्राम सोहिया मजरा मझरेटा को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी पंपिंग सेट भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं में वृद्धि की गई है। यह भी पढ़ें- तेल के चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रौशन सिंह, सिपाही राजेन्द्र कुमार व जितेन्द्...