चोरी का नामजद आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, जून 5 -- सुइथाकला। सरपतहां पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए गुरुवार को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक चन्द्रमा पाण्डेय टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मामले में वांछित आरोपी कुछ सामान लेकर सारी मोड़ की ओर जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर सारी तिराहे के पास सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के प्राणनाथपुर बछड़िया निवासी सुधांशु उपाध्याय पुत्र पुष्पेन्द्र उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ। गौरतलब है कि बीते बुधवार दोपहर हुई घटना के संबंध में पीड़ित अरसिया निवासी नरेंद्र उपाध्याय द्वारा आरोपी सहित दो लोगों के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.