चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
उरई, मई 6 -- कोंच। संवाददाता चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों की धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोंच कोतवाली पुलिस द्वारा बुधवार को कोंच-एट रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कोंच कोतवाली में दर्ज चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोरी किया गया ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद कर ली। साथ ही इस वारदात में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करन वर्मा और आलोक कुमार उर्फ अंशुल पटेल निवासी ग्राम अण्डा के रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.