बिजनौर, जून 17 -- चांदपुर। चांदपुर में पांच दिन पूर्व श्रीराम कॉलोनी में कार का शीशा तोड़कर हुई 7.60 लाख की चोरी में पुलिस अभी किसी नतीजे तक नहीं पहुंची। वहीं पीड़ित पक्ष लगातार पुलिस के चक्कर काट रहा है। पीड़ित व भाकियू अराजनैतिक नेताओं के साथ सीओ से मिले और चोरी के खुलासे की मांग की सीओ ने दो दिन का सीओ ने आश्वासन दिया है। चांदपुर के गांव नसीरपुर मनसुख निवासी ऋषभ यादव पांच दिन पूर्व नगर के जिला सहकारी बैंक से 7.60 लाख रूपए निकालकर लाया था। श्री राम कॉलोनी में अपनी बहन दीपशिखा के घर गया ऋषभ ने पैसों से भरा थैला कार में रख दिया और कार को लॉक कर दिया था। दो बाइक सवार चार बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर पैसों से भरा थैला लेकर फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच में झूठी थी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले पांच दिन बाद भी चोरी की घटना का खुलासा ...