रामपुर, मार्च 7 -- स्वार। पूर्व बार अध्यक्ष के घर हुई चोरी की घटना का 15 दिन बाद भी खुलासा न होने पर सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन स्वार के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द घटना का खुलासा कराने की मांग की है। शनिवार को सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सिंह संधू के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने ज्ञापन दिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि पूर्व बार अध्यक्ष हरिओम सक्सेना के केमरी स्थित आवास में 15 दिन पहले रात में चोरी की घटना हुई थी। घटना के बाद कैमरी पुलिस को तहरीर भी दी गई थी, लेकिन अभी तक पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है।अधिवक्ताओं ने कहा कि घटना का खुलासा न होने से स्वार के वकीलों में नाराजगी है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। एसोसिएशन ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.