इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- भरथना। कस्बे के तिलक रोड स्थित एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान में हुई चोरी के खुलासे पर व्यापार मंडल ने थाना प्रभारी को सम्मानित किया। एक युवक दुकान से सोने की दस अंगूठियां चोरी कर ली गई थीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा किया और चोरी की सभी अंगूठियां बरामद कर लीं। घटना के खुलासे के बाद पीड़ित व्यापारी ने थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह और उनकी टीम का आभार जताया। पुलिस की तत्परता से व्यापारियों में भरोसा और मजबूत हुआ है।इसी के चलते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने थाना परिसर में थाना प्रभारी विक्रम सिंह को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित, जिला मंत्री गिरीश शुक्ला, ब्रजेश पोरवाल, मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...