प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। चौक कोतवाली पुलिस और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोर गैंग के सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो लाख 89 हजार रुपये नकद, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात, दो बाइक और दो ई-रिक्शा बरामद किए गए हैं। चोरों का यह गैंग बंद घरों को निशाना बनाता था।डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि चोरों ने हाईकोर्ट के एजीए मोहित्सिमगंज निवासी उमेश द्विवेदी के बंद मकान में चार अप्रैल को चोरी को अंजाम दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी सर्विलांस सेल और आईसीसीसी टीम की मदद से की गई। यह भी पढ़ें- 40 लाख के गहने संग चोर धराए, बोले- छोटा ताला ही क्यों लगाया डीसीपी के मुताबिक गैंग का सरगना बब्लू उर्फ नसीर बंद घरों की रेकी कर साथियों के साथ चोरी की वार...