औरैया, मार्च 17 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र की रुरुगंज पुलिस चौकी को चोरी की घटना के खुलासे में सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम देवरांव में हुई चोरी के मामले में दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व चोरी का माल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक राजेश कुमार टीम के साथ क्षेत्र में गश्त व संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक अवैध असलाह के साथ कछपुरा मोड़ से सोहनी गांव की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 22 वर्षीय गुलसार अली उर्फ निहुरा और 20 वर्षीय अहमद अली निवासी देवरांव, थाना बिधूना के रूप में हुई। तलाशी में गुलसार के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और 1200 रुपये नकद, जबकि अहमद के पास से...