सुल्तानपुर, मार्च 18 -- भदैया, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के बिकवाजितपुर गांव में बीते 8 मार्च की रात हुई सनसनीखेज चोरी की घटना का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। बिकवाजितपुर गांव निवासी रामकिशोर वर्मा के घर में घुसकर चोरो ने 8 मार्च की रात परिवार के लोगों को कमरों में बाहर से बंद कर दिया था और करीब 15 लाख रुपये के जेवरात व 60 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। वारदात के दौरान चोरों ने गांव के अन्य चार घरों में भी चोरी का प्रयास किया था। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब डेढ़ बजे संदिग्ध घर के आसपास घूमते दिखाई दिए थे, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली देहात पुलिस व स्वाट टीम ने मामले का सफल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.