रुडकी, फरवरी 18 -- मंगलौर। पुलिस ने नाथूखेड़ी की बंद प्लास्टिक दाना फैक्ट्री से चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से चोरी किया गया सबमर्सेबल मोटर व बिजली का केबल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। ग्राम अकबरपुर ढाढेकी निवासी आज़ाद की नाथूखेड़ी में बंद पड़ी प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री से 14 फरवरी को अज्ञात चोरों ने समरसेबल मोटर और भारी मात्रा में बिजली का केबल चोरी कर लिया था। पीड़ित आज़ाद ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान ग्राम अकबरपुर ढाढेकी निवासी सुनील कुमार पर शक गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का लिखापढ़ी के बाद चालान कर दिया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.