गिरडीह, अप्रैल 17 -- गिरिडीह। चोरी का अवैध कोयला लदा एक ट्रक को पकड़ा गया है। ट्रक को बाबा जी कुटिया के पास से चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है। इस संबंध में पचंबा थाना में पुअनि रोजलीना हांसदा के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। दर्ज प्राथमिकी में ट्रक के मालिक व चालक समेत 8-10 अन्य अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। कैसे पकड़ाया ट्रकदरअसल, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि धनबाद कि ओर से पपरवाटांड नरेंद्रपुर होते हुए छुपते-छिपाते एक ट्रक अवैध कोला का तस्करी कर किसी अन्य राज्य ले जाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नाला: पलास्थली से अवैध कोयला डीपो पर छापेमारी, 12 टन अवैध कोयला बरामद इसी सूचना पर तत्काल पुअनि रोजलीना हांसदा को पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद तत...