गाजीपुर, मई 6 -- सैदपुर। थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव में बीते दिनों भाजपा नेता के घर से लाखों रुपए का जेवर चोरी हुआ था। इसके बावजूद अब तक मुकदमा नहीं लिखा गया। जिसके बाद उन्होंने क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया और मुकदमा लिखवाने की गुहार लगाई। सीओ ने मुकदमा लिखने के लिए निर्देशित किया। थाना क्षेत्र के विशुनपुर जुनारदार गांव निवासी सच्चिदानंद पांडेय भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री एवं वर्तमान में शक्ति केंद्र संयोजक है। उन्होंने क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी को पत्रक देते हुए बताया कि बीते 23 अप्रैल की रात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए का जेवर, 28 हजार एवं एक स्मार्टफोन चोरी कर लिया। यह भी पढ़ें- आभूषण चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग चोरी के बाद पुलिस आई, जांच की। लेकिन अब तक मुकदमा कायम नहीं ...