बदायूं, अप्रैल 18 -- घर के बाहर खड़ा ऑटो चोरी होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का ऑटो बरामद किया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी मिले हैं, जिससे घटना का खुलासा हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा मोहल्ले के रहने वाले दानिश खान पुत्र शाहिद खान ने बताया था कि उनका ऑटो घर के बाहर खड़ा था, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कादरी दरगाह तिराहे के पास से साजिद पुत्र रफ्फन निवासी नूरी चौक सोथा हंस और दानिश पुत्र पुत्तन निवासी हकीमबाड़ा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी किया गया ऑटो बरामद हुआ। साथ ही एक जैक, दो छेनी, तीन चाबियां, दो पेचकस और एक प्लास भी मिली। बरामदगी के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.