संवाददाता, मार्च 31 -- यूपी के हापुड़ जिले में एक दुकानदार ने चोरी के शक में सात साल के बच्चे पर अपने ढंग से ऐसा जुल्म ढाया जिसकी छाप मासूम के मन पर लंबे समय तक रहेगी। इस शख्स ने बच्चे को डीप फ्रीजर में बिठाकर उसका दरवाजा बंद कर दिया। डीप फ्रीजर में मासूम को बंद करने से ही दुकानदार को संतोष नहीं हुआ तो उसने बच्चे की गर्दन चाकू से काटने की धमकी भी दी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। घटना हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के शेखपुर खिचरा गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार इस गांव के एक युवक की इसी इलाके में डेंटिंग-पेटिंग की एक दुकान है। सात साल का एक बच्चा उसकी दुकान के अंदर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.