गोपालगंज, मार्च 16 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के तिरबिरवा नहर के समीप सोमवार को पंखा चोरी करने का आरोप लगाकर एक युवक के सिर पर हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के सदुल्लेपुर गांव का निवासी व स्काउट-गाइड का छात्र भूटान कुमार अपने घर से किसी काम से बाहर जा रहा था। इसी बीच कुछ लोगों ने रास्ते में उसे घेर लिया और पंखा चोरी करने का आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उसके सिर पर हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना की सूचना युवक की मां पूर्णिमा देव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.