बाराबंकी, मार्च 27 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना के अल्लीपुर चचेरुवा गांव में एक महिला की चोरी के शक में पिटाई कर दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अल्लीपुर चचेरुवा गांव निवासी एक महिला ने बताया कि सोने की चेन चोरी के शक में गांव के ही पंकज, सुशीला पत्नी सुरेश, कंचन पुत्री सुरेश, ब्लास्टर, हनुमान आदि गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर विपक्षी ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया। पीड़िता का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.