बिल्ल्होर, जनवरी 6 -- शिवराजपुर में तीन दबंगों ने एक युवक पर चोरी का आरोप लगाकर पीट दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शिवराजपुर के काकूपुर निहाल गांव के पीड़ित संतोष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसको तुलापुरवा निवासी आदेश प्रधान ने डंडी आश्रम बुलाया था। वहां पर आदेश के साथ पप्पू मौजूद था। पप्पू उस पर पंखा खोलने का आरोप लगाकर हमलावर हो गया। पीड़ित वहां से जान बचाकर भागा। रास्ते में अनुज यादव ने उसके साथ्ज्ञ गाली गलौज कर लात-घूसों से मारापीटा। और पंखा खोलने का आरोप लगाने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बावत इंस्पेक्टर शिवराजपुर वरूण शर्मा ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.