काशीपुर, मार्च 14 -- काशीपुर। पड़ोसी के घर में चोरी करने के आरोपी को कोतवाली आईटीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी का सामान व नकदी बरामद की गई है। बीते 10 मार्च को मो. इस्लाम पुत्र गुलाम हुसैन निवासी ग्राम परमानंदपुर ने तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी को देर रात करीब पौने बारह बजे उसकी गैरहाजिरी में उसकी छत से एक युवक घर में घुस गया। सामान चोरी कर लिया। भागते समय उसके बेटे इसरान ने पड़ोसी नदीम को पहचान लिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी नदीम को मोदी कॉलोनी को जाने वाले रास्ते, कचनाल गुसाईं के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी किए 1300 रुपये व सामान बरामद हुआ है। मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.