सोनभद्र, मई 17 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत थाने से महज सौ कदम की दूरी पर एक दुकान का ताला चटका कर रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया और चोर की पहचान भी कर ली गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक औड़ीमोड़ नेहरू चौक स्थित एक दुकान के मालिक दिलीप कुमार चौरसिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की सुबह नेहरु चौक के समीप स्थित मेरी दुकान में औड़ी निवासी विशाल चौरसिया ताला तोड़कर प्रवेश कर गया। दुकान की दराज में रखे 740 रूपया चुरा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विशाल को चोरी के रुपये समेत पकड़कर अनपरा थाना लाये और चालान कर दिया।बताया जा रहा है कि आरोपी विशाल चौरसिया नशे का आदि है और वही चोरी करने का कारण बना।

हिंदी हिन्दुस्त...