गोरखपुर, मार्च 2 -- सेंवई बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार पुलिस ने सोमवार को कसिहार गांव से एक युवक को चोरी करने व कट्टा रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि बांसगांव थाना के जरलही गांव निवासी मदन पासवान पुत्र रामधारी पासवान को बेलीपार थाना के कसिहार गांव निवासी आयुष त्रिपाठी के घर में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास कट्टा मिलने के बाद चोरी की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.