गढ़वा, मई 11 -- मेराल। प्रखंड क्षेत्र स्थित बेचिरागी गांव माहेताम में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चेड़ी दाई धाम मंदिर में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे कर इलाक़े में सनसनी फैला दी है। इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर अभी तक गांव वालों ने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही आवेदन मिलेगा वैसे ही मामले की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- दुर्गा माता मंदिर से दस लाख का सोने, चांदी का आभूषण चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...