बिजनौर, मार्च 23 -- बिजनौ। शहर कोतवाली के चक्कर रोड स्थित शक्तिनगर में चोरी की अनोखी घटना सामने आई है, जहां चोर ने दुकान का शटर तोड़े बिना ही अंदर घुसकर एक लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस जांच में जुटी है। शक्ति नगर स्थित निपेंद्र राठी का राठी जनरल स्टोर है। शनिवार को निपेंद्र राठी जनरल स्टोर को बंद कर आ गए थे। देर रात चोर ने दुकान के शटर के ताले या शटर को तोड़ने के बजाय उसके ऊपरी हिस्से को फैलाकर इतना स्थान बना लिया कि वह अंदर घुस सके। इसके बाद उसने आराम से गल्ले में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया। रविवार सुबह जब दुकानदार निपेंद्र दुकान खोलने पहुंचा तो शटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.