चोरी कांड में मॉन्टी की जमानत याचिका खारिज
रांची, मई 30 -- रांची। घर में हुई चोरी केस में जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ मॉन्टी की जमानत याचिका अपर न्यायायुक्त-5 शैलेंद्र कुमार की कोर्ट ने शनिवार को खारिज कर दी। अभियोजन ने कोर्ट को बताया कि विक्रांत तिवारी के घर में हुई चोरी में आरोपी अन्य लोगों के साथ शामिल था। पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपियों के स्वीकारोक्ति पर चोरी हुए सामान का पता चला। साथ ही मोबाइल फोन की सीडीआर और टावर लोकेशन से भी सभी आरोपियों की घटना से पहले एक ही स्थान पर मौजूदगी सामने आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.