सीवान, मई 22 -- पचरुखी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी कांड में पुलिस टीम ने एसआई संदीप कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव निवासी भरत कुमार बताया जाता है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर शाम छापेमारी कर उसे उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पचरुखी थाना लाया गया, जहां पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि 3 मई 2026 को मलूपुर गांव निवासी ताराचंद विष्णु मोर्या के आवेदन पर बंद घर का ताला तोड़कर जेवरात चोरी करने का मामला दर्ज कराया गया था। यह भी पढ़ें- चोरी कांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों...