चोरी कांड के 6 अभियुक्त समेत 123 गिरफ्तार
मोतिहारी, अगस्त 31 -- मोतिहारी, निसं। फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 123 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में चोरी कांड के 6, शराब तस्करी में 4, शराब सेवन में 19, वारंट में 54 तथा विविध कांड में 40 लोग शामिल हैं। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान 66 वारंट तथा 13 कुर्की का निष्पादन किया गया है। वहीं 380 लीटर देसी चुलाई शराब तथा 9 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। वहीं 1232वाहनों से 8,57,500 रुपए का चालान काटा गया है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: छापेमारी अभियान में 57 लोगों की गिरफ्तारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.