मोतिहारी, सितम्बर 7 -- मोतिहारी, निसं। पुलिस ने अभियान चलाकर 71 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में चोरी कांड के 5, शराब तस्करी में 14, शराब सेवन में 3, वारंट में 40 व विविध कांड के 9 लोग शामिल है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्तों में से 68 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 39 वारंट व 2 कुर्की का निष्पादन किया गया है। वहीं 611 लीटर देसी व 14 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...