चोरी कर रहे युवक को रंगेहाथ दबोचा, पिटाई
कौशाम्बी, मई 16 -- पइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव स्थित एक मकान में चोरी कर रहे युवक को शुक्रवार रात रंगेहाथ दबोच लिया गया। जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी का एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। अफजलपुर वारी निवासी बसंत सोनी ने बताया कि शुक्रवार रात वह और उनके परिजन खाने के बाद सो गए। मध्य रात्रि के करीब आहट होने पर नींद खुली तो देखा कि एक युवक कमरे में रखी आलमारी में चोरी कर रहा था। परिवार के सदस्यों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश कर रही है। पकड़े गए युवक को स्थानीय चौकी पुलिस के हवाले किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.