किशनगंज, जनवरी 23 -- किशनगंज। किशनगंज शहर के महावीर मार्ग रोड स्थित एक घर में बुधवार की रात को मोटर चोरी कर फरार हो रहे एक युवक को पकड़ा कर लोगों ने पुलिस के हवाले किया। इस संबंध में गृह स्वामी रोहन चौधरी के बयान पर आरोपी युवक के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी युवक उक्त घर में चोरी के इरादे से प्रवेश किया था। आवाज होने पर गृह स्वामी की नींद खुल गई। नींद खुलने पर आरोपी युवक फरार होने लगा। जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया और डायल 112 को सूचना दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...