धनबाद, जून 23 -- बीसीसीएल सीवी एरिया बारह के दहीबाड़ी वर्कशॉप से चोरी करने के आरोप में पंचेत पुलिस ने चांच पोटरी निवासी सूरज कुमार, अभिषेक सिंह, सागर मल्लाह को सोमवार को जेल भेज दिया। सीआईएसएफ और सिक्यूरिटी गार्ड ने वर्कशॉप में खड़े होलपैक से ह्वील ड्रम को चोरी करते हुए सूरज को पकड़ कर पंचेत पुलिस को सौंप दिया था। बाद में पुलिस ने इसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...