फतेहपुर, जून 14 -- फतेहपुर। आधी रात को तमंचे के दम पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर भागना दो चोरों को भारी पड़ गया। चांदपुर के कुलखेड़ा गांव में शनिवार रात करीब दो बजे एक घर में अलमारी तोड़कर नकदी और जेवर पार कर रहे चोरों को महिला की सजगता ने घेर लिया। शोर मचने पर तमंचा दिखाकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने नाकेबंदी कर दबोच लिया। थाना प्रभारी प्रमोद मौर्या ने बताया कि गांव की एक महिला घर के बाहर सो रही थी। इसी दौरान दो चोर घर में घुस गए और अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे करीब 12 हजार रुपये नकद तथा एक माला चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- चोरी कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा आहट मिलने पर महिला की नींद खुल गई और उसने शोर मचाया। पकड़े जाने पर चोरों ने महिला को तमंचे दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मौके से भागने लगे। महिला ...