फतेहपुर, जून 14 -- फतेहपुर, संवाददाता। चांदपुर थाना के कुलखेड़ा गांव में शनिवार देर रात चोरी कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रात करीब दो बजे की है।गांव की एक महिला घर के बाहर सो रही थी। इसी दौरान दो युवक घर में घुस गए और अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे 12 हजार रुपये नकद तथा एक माला चोरी कर ली। आहट मिलने पर महिला की नींद खुल गई और उसने शोर मचाया। पकड़े जाने पर चोरों ने महिला को देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मौके से भागने लगे। महिला की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए और पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपी घर से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर आए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाना प्रभार...