बरेली, अप्रैल 23 -- हाफिजगंज। नवाबगंज से चोरी हुए रोड रोलर को हाफिजगंज पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने कम दाम में चोरी का रोड रोलर खरीदने वाले कबाड़ी के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं रोड रोलर को चोरी कर बेचने वाले की तलाश पुलिस कर रही है।पीलीभीत के न्यूरिया कस्बे के निवासी मोहम्मद फहीम ने नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था उसका कि रोड रोलर बिजौरिया फाटक से चोरी हो गया है। पुलिस को सूचना मिली की चोरी के रोड रोलर को हाफिजगंज के कबाड़ी के हाथ बेंचा गया है। एसआई आकाश कुमार ने तलाश की बकैनिया तिराहे पर रोड रोलर मिला। यह भी पढ़ें- चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार गांव का कबाड़ी रिजवान उसे स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। 19 अप्रैल को वह अपनी कबाड़ की दुकान पर बैठा था तभी मोहन मिश्रा निवासी शाहजह...