कौशाम्बी, दिसम्बर 19 -- सरायअकिल के फकीराबाद मोहल्ले से गो-तस्कर एक गाय खोल ले गए थे। इसके बाद उसको काट दिया था। पशु पालक की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार की शाम को हसनपुर गांव के समीप एक बाग में तस्करों को घेर लिया। पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई गई। एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को दौड़ाकर पकड़ा गया। फकीराबाद निवासी शिव प्रसाद ने 14 दिसंबर को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि घर के बाहर बंधी उसकी गाय को गो-तस्कर खोल ले गए हैं। उसकी गाय को काटकर मांस बेच दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान कई तस्कर इस मामले में प्रकाश में आए। मुखबिर से सरायअकिल थाना पुलिस को सूचना मिली कि हसनपुर लिंक मार्ग के पास शकील की बाग में तस्कर एकत्र ह...