अररिया, जून 18 -- पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के पोठिया गांव से बीते बुधवार देर रात्रि एक गाय की चोरी कर ले जा रहे व्यकित को पलासी पुलिस टीम ने डेंगा चौक के समीप दबोचा। दबोचे गये कमलेश कुमार मांझी पोठिया गांव का ही रहने वाला है। इस मामले में पशुपालक जागेश्वर यादव द्वारा पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पशुपालक ने बताया कि बुधवार देर रात्रि करीब तीन बजे देखा कि गाय के घर का बांस का बल्ला टूटा हुआ है। एक गाय गायब है। खोजबीन में पता चला कि डेंगा चौक पर पुलिस टीम एक गाय को चोर सहित पकड़कर रखी है। यह भी पढ़ें- चोरी कर गाय ले जा रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा जब मैं वहां पहुंचा तो देखा कि वह मेरी गाय है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गुरूवार को न्यायालय में अररिया भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- प...