चोरी करने वाले युवक को मवेशी की तरह बांधकर घुमाया
जमशेदपुर, मई 9 -- सोनारी के मरीन ड्राइव स्थित डोबो पुलिया के नीचे शुक्रवार शाम मवेशी चोरी के आरोप में एक युवक के साथ भीड़ के मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है। आरोप है कि 20 से 25 लोगों की भीड़ ने युवक को पकड़कर पहले खंभे से बांधा, फिर उसकी पिटाई की और बांधकर सड़क पर घुमाया। सूचना पर सोनारी थाना पुलिस पहुंची और युवक को भीड़ से मुक्त कर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान इरशाद आलम के रूप में हुई है। वह कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो टोला कामारगोड़ा का रहने वाला बताया गया है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक पर कपाली क्षेत्र से गौवंश चोरी कर भागने का आरोप लगाया गया था। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों को बजरंग दल से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं, घायल इरशाद आलम ने अपने ऊप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.