मिर्जापुर, मई 23 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने शुक्रवार को चोरी मामले में बाल अपचारी समेत सात चोर को धर दबोचा। उनके पास चोरी किए गए सामान भी बरामद हुए। मामला जमालपुर, मड़िहान, राजगढ़, देहात कोतवाली का है। मड़िहान थाना क्षेत्र के रजौहा गांव निवासी राहुल मौर्या ने 14 और पचोखरा गांव निवासी बृजेश कुमार सिंह ने 19 मई को घर में हुई चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि चोर मकान से नगदी, आभूषण और बर्तन उठा ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरु की। उपनिरीक्षक राजाराम यादव, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र दुबे मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। यह भी पढ़ें- चोरी के आरोप में दो बाल अपचारी पकड़े तभी मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी परसौना गांव निवासी राजा उर्फ रिंकू, गोपालपुर निवासी सूरज और शिवम उर्फ अंगुर को धर दबोचा। अभियुक्तों के पास से...