लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ,संवाददाता। चिनहट पुलिस ने घरों चोरी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से चोरी के 1.50 लाख रुपये, जेवर और अन्य सामान बरामद किया है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि क्रिस्टल व्यू अपार्टमेंट निवासी ओमजी श्रीवास्तव ने 25 मार्च को घर में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। सीसी फुटेज और मुखबिर की मदद से चोरी में शामिल रायबरेली रोड के नटखेड़ा निवासी हिमांशु थारू और हुसैनगंज निवसी सुशांत गुप्ता को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की और यह भी बताया कि जेवर और चोरी का कुछ सामान चारबाग रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर बेच भी दिया था। अब दोनों शहर छोड़ने की तैयारी में थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है। आरोपितों के खिलाफ पीजीआइ समेत अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.