मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- मिर्जापुर। कछवां पुलिस ने दुकान और गोदाम में चोरी करने वाले गैंग का शनिवार को खुलासा किया है। गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए। पकड़े गए आरोपी में तीन मिर्जापुर, दो भदोही और एक वाराणसी का निवासी है। कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह ने छह अप्रैल को तहरीर दी। बताया कि अज्ञात चोर उनके घर से इलेक्ट्रानिक उपकरण चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। कछवां थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि पुलिस की टीम गश्त पर निकली थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का सामान बेचने की फिराक में हैं। कछवां के पास मौजूद हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी भदोही के औराई के सहसेपुर निवासी सुरेश यादव, वैभव सिंह उर्फ बाबी, वाराणसी के मिर...