गिरडीह, मार्च 8 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र में प्रतापपुर पावर सब स्टेशन में शुक्रवार रात चोरी करने पहुंचे तीन अपराधियों को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया है जबकि तीन लोग भागने में सफल रहे। शनिवार शाम निमियाघाट थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि छह अपराधी पावर हाउस में घुसकर ट्रांसफॉर्मर खोलकर उससे तार चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। सभी अपराधी वारदात को अंजाम देने के लिए विभिन्न औजार और हथियार से लैस थे। इसी दौरान निमियाघाट थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों का पीछा किया, जिसमें तीन अपराधियों को पकड़ लिया गया, जबकि तीन अन्य फरार हो गए। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान श्याम कुमार पंडित, अरुण कुमार पंडित और विकास कुमार के रूप में हुई है। तीनों धनबाद जिले के झरिया थाना ...