रांची, मार्च 16 -- रातू,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरी कमड़े रोड दो बी निवासी बिट्टू यादव के घर में शनिवार रात चोरी के इरादे से घुसे दो युवकों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। युवक को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी, वहीं दूसरा आरोपी दीवार फांदकर भाग गया। जमकर पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को रातू थाना को सौप दिया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात दो बजे के करीब बिट्टू यादव के घर में दो चोर घुस गए। आहट सुनकर घर के लोग जग गए और बाहर निकलकर शोर मचाया। आवाज सुन आसपास के लोग जुट गए। इस दौरान एक आरोपी दीवार फांदकर भागने में सफल रहा जबकि एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम टिंकू वर्मा उर्फ बालेश्वर राम (25 वर्ष) खादगढ़ा, सुखदेवनगर थाना निवासी बताया। उसके पास से दूध रखनेवाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.