सिद्धार्थ, अगस्त 29 -- सिद्धार्थनगर। सीजेएम अनुभव कटियार ने चोरी करने के दो आरोपियों को जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई। आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। चौधरी पुत्र दुखी निवासी नीवी सुअरहवा थाना शोहरतगढ़ व बृज कुमार पुत्र सत्यनारायन निवासी ढोहरिया खुर्द थाना शोहरतगढ़ के खिलाफ 2002 में धारा-379, 411 व 13 उप्र खनिज अधिनियम का केस दर्ज था। इसी मामले में सीजेएम अनुभव कटियार ने आरोपियों को जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई। आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। शासन की ओर से पैरवी संयुक्त निदेशक अभियोजन जयहिन्द त्रिपाठी राना ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.